राष्ट्रिय

ताजमहल में पिता को आया हार्ट अटैक, बेटे ने कैसे बचाई जान, देखें वायरल वीडियो में

झारखंड वार्ता

आगरा:- मोहब्बत के प्रतीक ताजमहल परिसर में एक बेटे ने अपने पिता को हार्ट अटैक पड़ने पर CPR देकर उनकी जान बचा ली। इंडियन नेवी में तैनात बेटे ने CPR की जानकारी का उपयोग करते हुए अपने पिता को प्राथमिक चिकित्सा देकर उनकी जान बचा ली, जिसकी तारीफ उनके पिता का इलाज कर रहे डॉक्टर ही नहीं बल्कि अब पूरी दुनिया कर रही है। ताजमहल परिसर में CPR के जरिये पिता की जान बचाते बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।

उन्हें होश में आने के बाद ताजमहल सुरक्षा में तैनात QRT टीम और CISF के जवानों की मदद से एंबुलेंस में बैठाया। इसके बाद वह उन्हें लेकर मिलिट्री अस्पताल चले गए, जहां राजू को डॉक्टरों ने आगे का इलाज शुरू किया। डॉक्टरों का कहना है कि यदि राजू को समय पर CPR नहीं मिला होता तो उनकी जान निश्चित तौर पर चली जाती।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।