---Advertisement---

इस्लाम के अपमान पर छात्र ने बस कंडक्टर का काट दिया गला, वीडियो बनाकर कबूल भी किया

On: November 25, 2023 9:20 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

उत्तरप्रदेश:- प्रयागराज में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर इस्लाम का मजाक उड़ाए जाने को लेकर सिटी ई-बस के कंडक्टर पर चापड़ से हमला कर दिया। कंडक्टर के गर्दन पर गंभीर वार किया गया है। आरोपी ने भागते हुए अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर इस वारदात की वजह बताई। अब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें उसके पैर में गोली लगी है। कंडक्टर और आरोपी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रयागराज पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार को हुई और आरोपी की पहचान लारेब हाशमी (20) के रूप में हुई है। उसने टिकट के दाम को लेकर बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा (24) के साथ विवाद होने पर उसे चापड़ मार दिया। जिसमें उसकी गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद हाशमी बस से कूद गया और छिपने के लिए एक कॉलेज परिसर में घुस गया। कॉलेज के अंदर हाशमी ने कथित तौर पर एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। कथित वीडियो में हाशमी को अपराध कबूल करते हुए और बस कंडक्टर पर ईशनिंदा में शामिल होने और ‘पैगंबर मुहम्मद का अपमान’ करने का आरोप लगाते हुए देखा गया है। वीडियो में वह उस चापड़ को लहराते हुए दिख रहा है, जिससे उसने कंडक्टर को काटा था।

वीडियो में आरोपी हाशमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का नाम भी लेता सुनाई दे रहा है। बस के अंदर से लिए गए एक अन्य वीडियो में हाशमी को हाथ में चापड़ लेकर बाहर भागते हुए दिखाया गया है। बाद में घटना के बारे में बताते हुए बस के ड्राइवर मंगला यादव ने कहा कि ‘अचानक बस के अंदर हमला हो गया। मैंने एक आवाज सुनी और फिर बस रोक दी।’ यादव ने कहा कि वे विश्वकर्मा को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। इस घटना के बाद प्रयागराज पुलिस ने हाशमी को उस कॉलेज के अंदर से पकड़ लिया जहां वह छिपा हुआ था। बाद में जब एक पुलिस टीम उसे अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए ले गई, तो उसने कथित तौर पर पुलिस पर फायरिंग की।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली, CM नीतीश के पैर छूकर लिया आशीर्वाद; देखें VIDEO

बिहार में 5 सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, 4 की मौत; पुलिस के आने से पहले शवों को जलाया

समलैंगिक संबंध बनाने से किया इंकार, बुआ ने रूद्राक्ष की माला से भतीजी को गला घोंटकर मार डाला; कई महिलाओं को बना चुकी है शिकार

खाकी पर उठे सवाल! पुलिस-चोर मुठभेड़ में दो बहनों को लगी गोली, जानिए पूरा मामला

पूर्णिया में युवती से गैंगरेप: जबरन शराब पिलाकर नचाया, फिर 6 युवकों ने की दरिंदगी, युवती की हालत नाजुक; मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनैद गिरफ्तार

पटना: गोला रोड में बेकाबू थार का कहर, आधा दर्जन लोगों को कुचला,गुस्साई भीड़ ने फूंकी गाड़ी