July 26, 2026

उत्तरकाशी सुरंग के बाहर प्रकट हुए महादेव! चट्टान पर रिसते पानी से उभरी आकृति, मजदूरों के जल्द रेस्क्यू की बढ़ी आस, देखें वायरल वीडियो

Picsart_23-11-27_21-37-57-689.jpg

झारखंड वार्ता

उत्तराखंड:- उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूरों को आज 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका है। रेस्क्यू टीम की तमाम कोशिशों में कोई न कोई रुकावट आ रही है। इस बीच आज सुबह सुरंग के बाहर ऐसा नजारा दिखा जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, सुरंग की दीवार पर चट्टान से धीरे-धीरे रिसते पानी से बाबा भोलेनाथ की तस्वीर उभर आई।

वहीं सुरंग के मुहाने के ठीक ऊपर पानी का रिसाव बढ़ गया है। पानी के रिसाव से एक आकृति उभर के सामने आई है। ये उभरी हुई आकृति यह आभास करा रही है कि यह एक देवता हैं और इनके हाथ में कोई हथियार या कोई अन्य दिव्य वस्तु है। इसे शुभ संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

बता दें कि ठीक सुरंग के बाहर स्थित बाबा बौखनाग के मंदिर को सुरंग निर्माण से पहले विस्थापित कर दिया गया था। वहीं अब इस इस घटना के बाद मंदिर को पुनः अपनी स्थान पर लाया गया है, जिसके बाद ही भगवान शिव की आकृति को मंदिर के पीछे की पहाड़ी पर देखने का दावा किया जा रहा है। मंदिर के अंदर भगवान नागराज की मूर्ति है, जो वहाँ के कुल देवता माने जाते हैं। हालांकि, यह एकलौती ऐसी जगह नहीं है जहां पानी का रिसाव हो रहा है, ऐसी और भी कई जगह पर हो रहा है। लेकिन इस स्थान पर भगवान शिव की आकृति को देखकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

ख़बर को शेयर करें।