July 26, 2026

लाॅरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदाना ने ली सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी, देखें हत्याकांड का खौफनाक वीडियो

Picsart_23-12-05_16-11-25-960.jpg

झारखंड वार्ता

राजस्थान:- राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अब उनके हत्याकांड से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि बदमाश पहले आराम से बैठकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से बात कर रहे थे। इसके बाद अचानक उन्होंने गोलियां चलाईं। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी राजस्थान के रोहित गोदारा गैंग ने ली है। रोहित गोदाना, लाॅरेंस बिश्नोई का करीबी है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के साथ बैठे हुए थे। फिर उठकर उन पर गोली चलाने लगते हैं। लगभग 20 सेकंड के अंदर बदमाशों ने पूरी मैगजीन ही खाली कर दी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने के बाद बदमाश बाहर भाग गये। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के भी मारे जाने की खबर है।

ख़बर को शेयर करें।