---Advertisement---

रांची रेल मंडल डीआर यूसीसी की बैठक यात्री सुविधाओं से जुड़े कई सुझाव आए

On: July 7, 2023 5:58 PM
---Advertisement---

रांची: रांची रेल मंडल प्रबंधक ऑफिस में रांची रेलमंडल के डीआरयूसीसी की बैठक हुई। इस बैठक में मौजूद फेडरेशन ऑफ़ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के डीआरयूसीसी प्रतिनिधि नवजोत अलंग ने व्यापार जगत की मांगों पर प्रमुखता से चर्चा की और यात्री सुविधा से जुडे कई सुझाव भी दिये।

मुख्य सुझाव

रांची बनारस एक्सप्रेस का विस्तार लखनउ तक करने,

रांची से योगनगरी ऋषिकेष के लिए साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन शुरू करने,

रांची कामाख्यां को सप्ताह में दो दिन करने,

रांची चोपन एक्सप्रेस का विस्तार प्रयागराज तक करने,

सप्ताह में एक दिन झारखण्ड स्वर्णजयंती का परिचालन बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा होकर करना शामिल है।

श्री अलंग ने रांची और हटिया से परिचालित होनेवाली ट्रेनों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

इसी प्रकार रांची कामाख्यां ट्रेन के पुराने बेडरोल को नये में परिवर्तित करने के साथ ही उन्होंने रांची स्टेशन के लोहरदगा प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त पंखे लगाने, अनंतपुर की ओर अधिष्ठापित स्वचालित सीढी को जल्द शुरू करने आदि सुझाव सम्मिलित हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बोकारो/दुमका:मातृभाषा दिवस पर ASA की आदिवासी भाषाओं को बचाने,संरक्षित करने की मांग,राष्ट्रपति को मांग पत्र

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे

जमशेदपुर: टेल्को संगत ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल के साथ सरदार बलविंदर सिंह को फिर एक बार प्रधान की हरी झंडी

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म

पलामू में मॉब लिंचिंग से सनसनी, बैटरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या; दो हिरासत में

झारखंड: पलामू में एक और मोब लिंचिंग, चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या