July 26, 2026

संसद कांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आरोपियों के मोबाइल के जले टुकड़े समेत कई चीजें बरामद

Picsart_23-12-17_10-02-37-750.jpg

झारखंड वार्ता

नई दिल्ली:- संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपियों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने राजस्थान से आरोपियों के मोबाइल के जले हुए पार्ट्स बरामद किए हैं। घटना के दिन, मास्टरमाइंड ललित झा सभी आरोपियों के मोबाइल लेकर फरार हो गया था। उसने सभी मोबाइल को तोड़कर, उनमें आग लगा दी थी। मोबाइल फोन के जले हुए अवशेष के साथ आरोपियों के कपड़े, कुछ कागजात और जूते भी दिल्ली पुलिस ने बरामद किया है।

बरामद चीजों को लैब में भेजकर जांच कराई जाएगी, खासकर के मोबाइल में ऐसा क्या सबूत था जिसकी वजह से आरोपी ललित झा ने मिटाने की कोशिश की। संसद की सुरक्षा में सेंध लगने की घटना के बाद मास्टरमाइंड ललित झा राजस्थान के नागौर भाग गया था। नागौर में अपने परिचित महेश के ठिकाने पर पहुंचा, महेश को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी थी। महेश भी इस वारदात शामिल था, उसे भी 13 दिसंबर को दिल्ली आना था लेकिन किसी कारणवश वह नहीं गया।

मास्टरमाइंड ललित झा को जब पता चला कि पुलिस उसे ढूंढ रही है तब वह अपने दोस्त महेश के साथ बस पकड़कर दिल्ली आया और कर्त्तव्य पथ थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed