---Advertisement---

भारतीय कुश्ती संघ पर बड़ा एक्शन, केंद्र सरकार ने किया सस्पेंड

On: December 24, 2023 8:08 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

IWF Suspension:- बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों के बीच चल रहे विवाद के बीच केंद्र सरकार एक्शन में है. केंद्र सरकार ने भारतीय कुश्ती संघ को सस्पेंड कर दिया है. हाल ही में कुश्ती संघ के चुनाव में जीतने वाले संजय सिंह अध्यक्ष नहीं रहेंगे. क्योंकि सरकार ने पूरे कुश्ती संघ को ही निलंबित कर दिया है. सरकार का कहना है कि कुश्ती संघ का ये चुनाव वैध नहीं है. नियमों के मुताबिक, भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव नहीं हुआ है. नए अध्यक्ष संजय सिंह के सभी फैसलों पर रोक लगा दी गई है.

संजय सिंह के सभी फैसलों पर रोक

बता दें कि भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनने के तुरंत बाद 21 दिसंबर को संजय सिंह ने अंडर 15 और अंडर 20 नेशनल प्रतियोगिता का ऐलान कर दिया था. इसके साथ ही बताया गया था कि ये कम्पटीशन गोंडा के नंदिनी नगर में होगा. केंद्र सरकार के आदेश में कहा गया है कि यह ऐलान जल्दबाजी में किया गया. इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों को पर्याप्त नोटिस नहीं दिया गया. भारतीय कुश्ती संघ के संविधान के प्रावधानों को पालन नहीं किया गया.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें