---Advertisement---

साहिबगंज:अवैध खनन के मामले में ईडी के बाद फिर सीबीआई की सीएम हेमंत के विधायक प्रतिनिधि के कई ठिकानों पर रेड

On: January 11, 2024 3:35 PM
---Advertisement---

रांची: साहिबगंज में अवैध खनन मामले में पिछले दिनों से ईडी की ताबड़तोड़ रेड के बाद अब सीबीआई के द्वारा भी सीएम हेमंत सोरेन के बरहेट विधायक प्रतिनिधि के कई ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापामारी की खबर से हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय एजेंसी की कई टीमें बरहेट स्थित भारतीय स्टेट बैंक की सीएसपी संचालक बबीता देवी, उनके पति दीपक ठाकुर, पेटखस्सा गांव में मनोज दास, डुमरिया में मोहरम अंसारी और भागाबांध में कुर्बान अंसारी के ठिकानों को गुरुवार को खंगालने में जुट गई हैं।

सूत्र के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक एसबीआई के सीएसपी से बड़े पैमाने पर संदिग्ध कैश ट्रांजैक्शन हुआ है।इसका संबंध अवैध खनन घोटाले से हो सकता है. सीबीआई की टीम ने एसबीआई की बरहेट बाजार शाखा के मैनेजर से भी इस संबंध में आवश्यक जानकारी ली।

बता दे कि साहिबगंज का माइनिंग स्कैम ईडी की छापेमारी के बाद सुर्खियों में।ईडी के मुताबिक साहिबगंज में अवैध माइनिंग के कारोबार के जरिए करीब 1,250 करोड़ से ज्यादा की मनी लॉन्ड्रिंग हुई है।इस मामले में ईडी ने एक दर्जन से ज्यादा अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

जेल में बंद अभियुक्तों में सीएम हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र प्रतिनिधि पंकज मिश्रा भी शामिल हैं। ईडी ने मामले में जांच बढ़ाते हुए 3 जनवरी को भी एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की थी।इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर बीते अगस्त महीने से सीबीआई ने भी जांच शुरू की है. कोर्ट ने यह आदेश विजय हांसदा नामक व्यक्ति की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया था।

बहरहाल सीबीआई की दबिश के बाद फिर से एक बार ग्राम चल रही झारखंड की राजनीति का पारा और चढ़ने की पुरजोर संभावना है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह