---Advertisement---

भारत जाकात माझी परगना महाल के दिशोम परगना बाबा नित्यानंद का निधन,अंतिम विदाई देने उड़ीसा झारखंड असम पश्चिम बंगाल से हजारों पहुंचे

On: July 12, 2023 3:16 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:भारत जाकात माझी परगना महाल के दिसोम परगना बाबा नित्यनंद हेम्ब्राम का निधन लंबी बीमारी के कारण 11 जुलाई 2023 को हो गया, 12/7/2023 को आज उनका अंतिम संस्कार आदिवासी संथाल सामाजिक रीति रिवाज के साथ किया गया।

अंतिम दर्शन एवं विदाई देने के लिए देशभर से उड़ीसा, झारखंड, आसाम, पश्चिम बंगाल के सभी जिलों से पारम्परिक स्वशासन व्यवस्था के अगुआ गण एवं भारत जगत माझी परगना महाल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा समाज के लोग हजारों की संख्या में पहुंचे थे। दिसोम पारगना बाबा नित्यानंद हेम्ब्रोम ने आदिवासी संथाल समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक विकास पर जीवन भर काम किया। जब पश्चिम बंगाल में “माझी माडवा” संगठन हुआ करता था और वे दिसोम माझी बाबा हुआ करते थे, उस समय अथक प्रयास करते हुए संथाल समाज के लोगों को एकजुट कर समाज हित में कई उपलब्धि हासिल हुआ। समाज में उनके योगदान को कभी भुला नहीं जा सकता वह मर कर भी अमर रहेंगे सब के दिलों में बसे रहेंगे। दिसोम पारगना बाबा के निधन से आदिवासी संथाल समाज को काफी नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई कर पाना कठिन है। ऐसी स्थिति में पूरा समाज उनके परिवार के साथ खड़ा है एवं मरंगबुरू से प्रार्थना है कि परिवारों को दुख सहन करने की शक्ति दें।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है