---Advertisement---

बिजली समस्याओं को लेकर जिप पूर्णिमा मलिक ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

On: July 12, 2023 3:29 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक ने कार्यपालक अभियंता,विदयुत विभाग,करनडीह,जमशेदपुर प्रमंडल को बिजली से जुड़ी जन समस्याओं से अवगत कराने के संबंध मे ज्ञापन सौंपा।

पूर्णिमा मल्लिक ने कहा हमारे जिला परिषद क्षेत्र मे बिजली कि काफी समस्याए है, और इन समस्याओ के विषय मे इससे पहले भी आपको पत्र द्वारा सूचित किया गया था । लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया । इसलिए पुनः पत्र द्वारा बिजली से जुड़ी जन समस्याओ के विषय मे अवगत करा रही हूँ जो निम्नलिखित है ।

1. डोमान सिंह कालोनी मे 11 हजार का हाई टेंशन तार छतीग्रस्त स्तिथि मे है, भविष्य मे बहुत बड़ी दुर्घटना होने कि संभवना है, अविलंब इसे बदला जाए,भाटा बस्ती मे 10 बिजली का पोल लगाया जाए,राव कालोनी, पटरा बस्ती और बेनर्जी लकड़ी टाल के समीप बिजली का पोल लगाया जाए,4. तिलकगढ़, लोहार बस्ती, गोबरा टोला एवं मुंडा बस्ती मे बीजली के पोल कि अवस्यकता है,दुखु टोला मे 10 बीजली के पोल कि अवस्यकता है, स्वर्णकार बस्ती मे 100 kb कि जगह 200 kb का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाए, झारखण्ड बस्ती मे हाई टेंशन तार मे जाली लगाने कि अवस्यकता है, जो कि भविष्य मे एक बहुत बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है । पूर्व मे भी सूचित किया गया था लेकिन धरातल पर कोई भी कार्य नहीं दिख रहा है।

सेवा ही लक्ष्य के अध्यक्ष मानिक मलिक ने कहा, डोमन सिंह कॉलोनी के कार्य शुरू होने के बावजूद भी ठेकादार गड्ढे करके छोड़ दिए हैं आधे अधूरे काम कर रहे, ठीक से काम नहीं कर रहे हैं बरसात का सीजन भी आ रहा है बड़े-बड़े गड्ढे करके छोड़ दिए हैं, ऐसा ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करना चाहिए विद्युत विभाग को, सिर्फ आश्वासन मिल रहा धरातल में कोई काम नहीं, 10 दिन के अंदर नहीं होने पर जोरदार आंदोलन होगा, प्रतिनिधिमंडल में मौजूद थे मानिक मलिक, रितेश घोषाल मिलन मजूमदार सुप्रिया दास , सुमित स्वर्णकार, संजय जी, सुशांत चटर्जी,बंदना चटर्जी, राजा शर्मा,सोमनाथ मंडल,आदि उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है