---Advertisement---

शहीद दिवस पर अनुमंडल कार्यालय में बापू व शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, एसडीओ बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता हैं

On: January 30, 2024 1:17 PM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– संपूर्ण विश्व को सत्य व अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन के बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति पर अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह समेत अनुमंडल व प्रखंड कार्यालय के सभी पदाधिकारियों और कर्मी शामिल थे। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखा व उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का संपूर्ण जीवन देश को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने हम सबको सत्य, अहिंसा, शांति व सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गांधी दर्शन आज भी प्रासंगिक है, हम सभी को अपने दिए गए दायित्वों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए और इसी से ही अमर शहीदों के सपनों के भारत का निर्माण संभव होगा।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से ही 200 वर्षों की गुलामी के बाद देश को आजादी मिली है। इस आजादी को अक्षुण्ण रखने की जवाबदेही हम सबों की है। एसडीओ ने कहा कि भारत की एकता अखंडता बरकरार रहे। देश विकास के मार्ग पर आगे बढ़े। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

मौके पर एलआरडीसी मोहम्मद अब्दुल समद, कार्यपालक दंडाधिकारी हंस हेंब्रम,शुभम कमल,उपेंद्र कुमार,नीतीश तिवारी,प्रभु दयाल,पंकज कुमार,राज कमल महतो,देवेंद्र कुमार,प्रखंड समन्वयक पंचायत राज कौशल कुमार, स्नेहा कुमारी,कार्यालय सहायक वेद प्रकाश,विकास कुमार,संजीत कुमार,कंप्यूटर ऑपरेटर रोहित कुमार,वीरेंद्र यादव,साधना कुमारी,अशोक कुमार,विकास कुमार,ज्ञानचंद रंजन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा:झामुमो की बैठक में केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने SIR की विस्तृत जानकारी दी,क्रियान्वयन के तरीके बताए

जन सहयोग से शुरू हुआ सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार अभियान, गाद हटाने का कार्य प्रारंभ

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी