---Advertisement---

गांव चलो अभियान : भाजपा ने किया “एक बार फिर से मोदी सरकार” के नारे से दीवार लेखन

On: February 10, 2024 1:49 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

गढ़वा:- भाजपा डंडा मंडल के भिखही पंचायत के बोंगासी में बुथ संख्या 302 पर गांव चलो अभियान कार्यक्रम को लेकर बैठक किया गया। साथ ही दीवार लेखन किया गया, जिसमें कमल का फुल बनाकर ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ नारे से दीवार लेखन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बुथ संख्या 302 के प्रवासी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने ऐतिहासिक विकास कार्य किया है। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देश ने तरक्की का नया इतिहास रचा है।

मोदी सरकार ने जनहित में अनेकों योजनाएं बनाई हैं। जिनका सीधा लाभ आम आदमी को मिल रहा है आयुष्मान भारत योजना, विश्वकर्मा योजना, श्री अन्न योजना, सहित अन्य कई योजनाएं जनहित में चल रही हैं। उन्होंने कहा कि देश में धारा 370, अयोध्या राम मंदिर, सहित पूरे देश में विकास का ऐतिहासिक कार्य किया गया है।

डंडा मंडल के प्रभारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। भाजपा मोदी सरकार के विकास कार्य के दम पर चुनाव मैदान में आ रही है। मोदी सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। युवाओं का रुझान भाजपा की तरफ तेजी से बढ़ा है। गांव चलो अभियान कार्यक्रम के माध्यम से गांव-गांव नेता कार्यकर्ता पहुंच रहें हैं। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ता, एनजीओ, बुथ कार्यकर्ता सहित अन्य विभिन्न लोगों से सम्पर्क किया गया। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ नेता चंद्रमणि धर दुबे, डंडा मंडल अध्यक्ष लखन चौधरी, महामंत्री नंदु चौधरी, बुथ अध्यक्ष संतु चौधरी, भाजयुमो मंडल मनोज कुमार चौधरी, बिरेन्द्र साव, राहुल कुमार, सुरेन्द्र चौधरी, प्रहलाद तिवारी, रामनाथ ठाकुर, श्याम बिहारी तिवारी, रितेश कुमार, ललू कुमार, नारद उपाध्याय, निर्मल उपाध्याय, धर्मदेव ठाकुर, आशुतोष उपाध्याय, आनंद उपाध्याय, शिवम तिवारी, अनिल पाण्डे सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now