---Advertisement---

रांची में निर्माणाधीन एलिवेटेड काॅरिडोर का एंगल गिरने से युवती चोटिल; सिर में लगे 32 टांके, गंभीर

On: February 25, 2024 4:49 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- बीते कल यानि शनिवार (24 फरवरी) को रातू रोड़ में निर्माणाधीन एलिवेटेड काॅरिडोर का एंगल गिरने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। 26 वर्षीय श्रेया का सिर फट गया और वह अचेत होकर गिर पड़ी। दोपहर करीब ढ़ाई बजे लाहकोठी के पास एलिवेटेड काॅरिडोर के ऊपर लगाई जा रही रेलिंग से 50 किलोग्राम वजनी लोहे का एंगल गिर गया, जिससे ट्यूशन पढ़ाकर गुजर रही श्रेया, गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई। युवती के सिर से लगातार रक्तस्राव होने लगा, जिसे बंद करने के लिए डॉक्टरों ने 32 टांके लगाए। सीटी स्कैन करने के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है।

रातू रोड़ में एलिवेटेड काॅरिडोर के निर्माण कार्य में सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है। रेलिंग जिस जगह पर लगाया जा रहा है वहां सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए हैं। स्थानीय लोग इस लापरवाही को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों को कई बार सुरक्षा को लेकर आगाह कराया गया लेकिन वे किसी की नहीं सुनते हैं। एक दिन और एंगल गिरने की घटना सामने आई थी, हालांकि किसी को चोट नही लगी। अगर सुरक्षा को लेकर इंतजाम नही किया जाता है तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

एलिवेटेड काॅरिडोर का निर्माण कार्य केसीसी बिल्डकॉन कंपनी के द्वारा किया जा रहा है। साइट इंचार्ज रवि तिवारी ने पीड़ित युवती के परिजनों से मिलकर इलाज में होने खर्च का वहन कंपनी की ओर से करने का भरोसा दिया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खाड़ी देशों में फंसे झारखंड के लोगों की मदद करेगी हेमंत सरकार, हेल्पलाइन नंबर जारी

रांची में जंगली हाथी ने मचाया तांडव, युवक को कुचलकर मार डाला; महिला समेत 2 घायल

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी

रांची:नशे में धूत युवक हाथी के पास जाकर देने लगा चैलेंज और दर्दनाक मौत

9 वर्षों से लंबित जेटेट परीक्षा को लेकर हजारीबाग जिला छात्र युवा अधिकार संघ का राज्य स्तरीय आंदोलन की तैयारी शुरू