---Advertisement---

नशे के लिए कब्र खोदकर इंसानों की हड्डियां निकाल रहे इस देश के लोग, लगी नेशनल इमरजेंसी

On: April 7, 2024 3:47 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

सिएरा लियोन:- पश्चिमी अफ्रीका में स्थित देश सिएरा लियोन के राष्ट्रपति ने एक ड्रग को लेकर राष्ट्रीय इमरजेंसी घोषित कर दी है। इस ड्रग का नाम कुश है जो कि एडिक्टिव पदार्थों का साइकोएक्टिव मिश्रण है।

इस ड्रग को बनाने में जिन पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है उनमें से इंसानों की हड्डियां एक प्रमुख इंग्रेडिएंट हैं। इसके आदी लोगों को कब्रें खोदते हुए देखा गया है। इस ड्रग की वजह से कितने लोगों की जान गई है इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। सड़कों के किनारे ऐसे लोगों को बैठे देखना आम है जिनके अंग इस ड्रग का ज्यादा सेवन करने की वजह से सूज गए हैं। इस ड्रग का इस्तेमाल पड़ोसी देश लाइबेरिया में भी धड़ल्ले से की जा रही है।

राजधानी फ्रीटाउन में पिछले कुछ महीनों में सैकड़ों युवाओं की मौत हुई है। ड्रग के अत्यधिक सेवन की वजह से उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जिससे उनकी जान चली गई। डॉक्टर्स का कहना है कि शरीर पर दुष्प्रभाव के साथ-साथ इस ड्रग का व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है। 2020 और 2023 के बीच कुश ड्रग की वजह से भर्ती होने वाले लोगों की संख्या में 4000 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इस पर रोक लगाने के लिए कब्रिस्तानों में सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है।

देश में यह जानलेवा ड्रग कई सालों से लोगों को अपना आदी बना रही है। राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो ने इस ड्रग को ‘मौत का जाल’ बताया है और कहा है कि इससे ‘अस्तित्व का संकट’ खड़ा हो गया है। राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करते हुए कहा कि इसके एब्यूज को रोकने के लिए एक नेशनल टास्क फोर्स बनाने का निर्देश दिया गया है। यह टास्क फोर्स मुख्य रूप से कुश संकट से निपटने पर फोकस करेगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: योगासन स्पोर्ट एसो० के तत्वाधान में छठवां जिला स्तरीय दो दिवसीय योगासन प्रतियोगिता संपन्न,अव्वल प्रतिभागी पुरस्कृत

जमशेदपुर:मदर्स डे पर कर्मचारियों ने मां को दिखाया अपना कार्यस्थल,एनरोज़ सैलॉन की पहल सराहना

एमजीएम:बीसीजी का टीका लगते ही नवजात का एमजीएम अस्पताल में हुआ निधन,परिजनों का हंगामा, मुकदमा दर्ज

जमशेदपुर: ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी, मां बेटा बेटी की मिली लाश

अपराधियों की गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, लूट की योजना बनाते 7 अपराधी हथियारों के साथ धराए

तमिलनाडु सीएम पद की शपथ लेते विजय ने,तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की, पिछली सरकार पर 10 लाख करोड़ कर्ज छोड़ने का आरोप