
रांची: गोड्डा के भारतीय जनता पार्टी सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को दुमका में मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि वर्ष 2025 आते-आते झामुमो कई टुकड़ों में बंट जायेगा कोई झामुमो सोरेन बनेगा, तो कोई झामुमो चंपई तो कोई झामुमो मथुरा गुट बनायेगा।झामुमो का सिंबल भी जब्त हो जायेगा।निशिकांत ने भविष्यवाणी करते कहा कि कल्पना सोरेन के सीएम बनने के बाद जो पहला आदमी सोरेन परिवार से निकलने वाला है, वह भाई बसंत है. वह कभी भी आंदोलनकारी को छोड़ कर अपने पिता की विरासत को भाभी को नहीं सौंप सकते हैं।ऐसे में अगले दो-तीन माह में वे पार्टी छोड़ देंगे।
https://x.com/nishikant_dubey/status/1776657220320846141?s=08




