---Advertisement---

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कोडरमा जिला कोर्ट ने व्यक्ति को सुनाई 20 साल की सश्रम सजा।

On: June 17, 2023 6:30 AM
---Advertisement---

कोडरमा :- झारखंड में कोडरमा जिले की एक अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक व्यक्ति को बीस साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय तरुण कुमार की अदालत ने शुक्रवार को आरोपी डब्लू सिंह उर्फ डेगना (उम्र 26) को यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण करने संबंधी अधिनियम 2012 (पॉक्सो) के तहत दोषी पाते हुए 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 25 हजार जुर्माना भी लगाया।

जुर्माना की राशि नहीं देने पर एक वर्ष अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा भुगतनी होगी। साथ ही अदालत ने चार पोक्सो एक्ट के तहत दोषी पाते हुए 15 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 25 हजार जुर्माना भी लगाया। जुर्माना की राशि नहीं दिए जाने पर एक वर्ष अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. वही 504 आईपीसी के तहत दोषी पाते हुए एक वर्ष सश्रम कारावास की सजा एवं एक हजार जुर्माना लगाया गया। सभी सजाएं साथ-साथ चलेगी। मामले को लेकर जिले के डोमचांच थाना कांड संख्या 11/20 पोक्सो दर्ज कराया गया था।

अभियोजन का संचालन पीपी पीके मंडल ने किया। इस दौरान कुल आठ गवाहों का परीक्षण कराया गया। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता आत्मानंद पांडे ने बचाव करते हुए दलीलें पेश की। नाबालिग ने अपने आरोप में कहा था कि उसके माता-पिता जब जंगल लकड़ी लाने चले जाते थे तो घर में उसे अकेली पाकर आरोपी चाकू लेकर घर में घुस आता था और चाकू की नोक पर उसके जबरन दुष्कर्म करता था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह