---Advertisement---

मई में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

On: April 27, 2024 8:20 AM
---Advertisement---

Bank Holiday in May 2024: बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम पूरा करना है तो आप भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें। इससे बाद में आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मई 2024 में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। महाराष्ट्र दिवस, लोकसभा चुनाव, अक्षय तृतीया, बुद्ध पूर्णिमा आदि के कारण मई में कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल है।

यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

• 1 मई 2024- महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।

• 5 मई 2024- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

• 7 मई 2024- लोकसभा चुनावों के कारण अहमदाबाद, भोपाल, पणजी, और रायपुर में बैंक बंद रहेंगे।

• 8 मई 2024- रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के कारण कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।

• 10 मई 2024- बसव जयंती/अक्षय तृतीया के कारण बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे।

• 11 मई 2024- दूसरे शनिवार को कारण बैंक बंद रहेंगे।

• 12 मई 2024- रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

• 13 मई 2024- लोकसभा चुनावों के कारण श्रीनगर में बैंक रहेंगे।

• 16 मई 2024- स्टेट डे के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

• 19 मई 2024- रविवार के कारण पूरे देश में छुट्टी रहेगी।

• 20 मई 2024- लोकसभा चुनाव
के कारण बेलापुर, मुंबई में बैंक बंद रहेंगे।

• 23 मई 2024- बुद्ध पूर्णिमा के कारण रांची, अगरतल्ला, आइजोल, बेलारपुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

• 25 मई 2024- चौथा शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

• 26 मई 2024- रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now