रुडसेट संस्थान सिल्ली में एकदिवसीय ओरिएटेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम का हुआ उद्घाटन

On: April 28, 2024 2:43 AM

---Advertisement---
सिल्ली:-श्री धर्मस्थला मंजूनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान सिल्ली में एक दिवसीय ओरिएंटेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम का उदघाटन समारोह दीप प्रज्वलित कर, मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार मिश्रा डिविशनल जेनरल मैनेजर केनरा बैंक सर्कल आफिस रांची, श्री कारोलस तिरु डिविजनल मैनेजर रांची, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर,श्री प्रवीन कुमार मिश्रा, जे एस एल पी एस रांची के द्वारा किया गाया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 13 बीपीएम एवम 33 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। अतिथि ने यह संदेश दिया की केनरा बैंक केन- एंजल बचत खाता खोलने पर महिलाओ के लिए बीमा की सुविधा फ्री है जिसमे 3 लाख से लेकर 8 लाख तक का रिस्क कवर किया जाता है। इसका लाभ हमारे ग्रामीण क्षेत्रों की सभी महिलाएं उठा सकती है। आप सभी लोग आत्मविश्वास के साथ ही अपना स्वरोजगार शुरू करे , केनरा बैंक लोन भी देने का काम करेंगी। श्री सुब्रतो नायक केनरा बैंक शाखा प्रबंधक सिल्ली ने कहा ने की बैंक हमेशा आप के साथ है। डीपीएम श्री प्रवीन कुमार मिश्रा ने यह कहा की हमारे महिला समिति की सभी दीदी प्रशिक्षण लेकर प्राप्त कर अपना स्वरोजगार स्थापित करे और मालिक बने। रुडसेट संस्थान के निदेशक संजीत कुमार ने पीपीटी के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2024-25 का प्रशिक्षण किस तरह से करेगे इस पर विशेष चर्चा किया,साथ ही सभी बीपीएम ने अपना अपना अनुभव प्रदान किए। मंच का संचान वरिष्ट संकाय अनिल ने किया । मैके पर वरिष्ठ संकाय जगदीश चंद्र महतो , डीएसटी शोभा देवी,मौसमी गोराई पूर्व प्रशिक्षणार्थी,भानुमती देवी, बिमल कुमार , दशरथ महतो,महेश रुहिदास , सुनील मुंडा उपस्थिति रहे।