---Advertisement---

इंडी गठबंधन धर्म न पालन करने पर JMM का बड़ा एक्शन,विधायक चमरा लिंडा सस्पेंड

On: May 7, 2024 9:06 AM
---Advertisement---

रांची: गठबंधन धर्म नहीं पालन करने और लोहरदगा संसदीय सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा बिशनपुर विधायक चमरा लिंडा के खिलाफ जेएमएम ने बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है।

पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने पत्र जारी करते हुए विधायक चमरा लिंडा को पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया है।


गौरतलब हो कि लोहरदगा संसदीय सीट झारखंड में इंडी गठबंधन के घटक दल कांग्रेस के कोटे में गई है लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा के कथित बागी विधायक चमरा लिंडा ने लोहरदगा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। इसके खिलाफ पार्टी ने एक्शन लिया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now