---Advertisement---

उमस‌ भरी गर्मी से लोग त्रस्त, निर्बाध बिजली देने में विभाग पस्त

On: May 16, 2024 6:26 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: पिछले कुछ दिनों से बारिश आंधी तूफान के चलते मौसम सुहावना था लेकिन अब उमस भरी गर्मी शुरू है और बिजली की भी आंख मिचौली शुरू हो गई है। परसुडीह जैसे देहाती क्षेत्र में बुधवार की रात के तकरीबन 10:15 बजे लोग अब सोने की तैयारी में लगे हुए थे इसी बीच बुधवार की रात बिजली गुल हो गई और लोगों की तैयारी फेल हो गई। थोड़ी देर बाद आई और फिर कट गई।जिसके कारण लोग सरकार और बिजली विभाग को कोसने को मजबूर हैं।

ऐसा रोज हो रहा है देर रात भी बिजली गुल हो जाती है। बुधवार की रात को तो अभी फिलहाल 10:15 बजे काटी थी तब 5-10 मिनट के बाद आ गई कुछ देर रहने के बाद फिर जैसे ही थोड़ी आंख लगी थी चली गई।

ठीक इसी तरह दिन का भी हाल है उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की आंख मिचौली से लोग त्रस्त हैं। गुरुवार की सुबह भी तकरीबन 10:30 बजे पावर गुल हो गई। फिर 5 मिनट के बाद आ गई पता नहीं चल क्या रहा है।

पावर आने-जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। कब आ जाए और कब चली जाए कहना मुश्किल है।
और खास बात यह है कि विभिन्न क्षेत्रों में पावरफुल रहने पर लोग एक पंखा चलाने के लिए तरसते रहते हैं जबकि देहाती क्षेत्रों में कई जगहों पर दिन में भी बिजली वाले खंभो पर पावर रहने पर बल्ब जलता रहता है। जिससे बिजली की बर्बादी होती है। रात में तो ठीक लेकिन दिन में जलना चिंता का विषय है इस पर विभाग को आम जनमानस को विचार करना चाहिए!

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:डेढ़ साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़े डकैती की साजिश के दो फरार आरोपी, परसुडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित

15 वर्षों बाद कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों में पहुंचा नल का पानी,पंसस सुनील गुप्ता का प्रयास रंग लाया