---Advertisement---

सिल्ली विधानसभा में बिजली संकट को लेकर सुदेश महतो ने अधिकारियों संग की बैठक

On: June 17, 2024 3:00 AM
---Advertisement---

सिल्ली : विधायक सुदेश कुमार महतो ने विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त बिजली समस्याओं को लेकर रविवार को कांके रोड रांची स्थित अपने आवास पर बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के जीएम प्रभात कुमार श्रीवास्तव कार्यपालक अभियंता समेत के अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान बिजली संबंधित कई समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विधायक सुदेश कुमार महतो ने सिल्ली की लचर व्यवस्था को सुधारने के लिए कई दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सिल्ली की जनता बिजली की व्यवस्था दुरुस्त हो जो भी
कमियां हो उसे शीघ्र ठीक किया जाए जिससे सिल्ली की जनता को निर्बोध बिजली मिल सके। अधिकारियों ने कहा कि पूरे राज्य में बिजली की व्यवस्था चरमरा गई है। विधायक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि लोड सेटिंग कम करें एवं सिल्ली में बिजली आपूर्ति बहाल करें। साथ ही किसानों की सिंचाई योजनाओं का लाभ मिले एवं सर्वे किए गए गांव में किसानों के लिए बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल करें,कृषि विद्युत योजनाओं का लाभ किसानों को जल्द से जल्द मिले इसके लिए सर्वे किया गया गांव को किसानों के लिए बिजली पोल एवं तार का व्यवस्था कर विद्युत आपूर्ति किया जाय। सिल्ली विधानसभा में जिन गांवों में किसानों को सिंचाई के लिए विद्युत आपूर्ति की जाएगी उनमें से झाबरी, बारेडीह,चोकेसरेंग, बासुडीह, रानाडीह, बी नवाडीह, दुलमी, तेतला, बिर्दीडीह, सोमाडीह, मरांगडीह , जितुडीह , गाड़ाडीह, मुकरूडीह आदि गांव में किया जाएगा । विधायक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सिल्ली आस पास में बिजली आपूर्ति में किसी भी तरह के त्रुटियों को समाप्त करे। जिससे सिल्ली के जनता को बिजली जैसे समस्याओं से जूझना ना पड़े।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह