---Advertisement---

अमर जैन विनायका को चातुर्मास समिति के संयोजक तथा अभय छाबड़ा एवं आलोक कासलीवाल सह संयोजक चुने गए

On: June 27, 2024 11:17 AM
---Advertisement---

हजारीबाग : श्री दिगंबर जैन मंदिर बाड़म बाजार हजारीबाग में 26 जून दिन बुधवार को एक आम सभा का आयोजन किया गया। सभा का मुख्य विषय मुनि श्री 108 सुयश सागर जी के चातुर्मास के लिए संयोजक का और उप संयोजक का चुनाव था। सर्व सम्मति से सभा के सदस्यों ने श्री अमर जैन विनायका जी को चातुर्मास समिति का संयोजक तथा श्री अभय छाबड़ा एवं श्री आलोक कासलीवाल जी को सह संयोजक के रूप में चुना। ये तीनों युवा ऊर्जावान जोश जज्बे एवं जुनून से भरे हुए उत्कृष्ट व्यक्तित्वो में गिने जाते है। जैन पंचायत के मीडिया प्रभारी विजय जैन लुहाड़िया जो खुद ही धर्म कार्य में समर्पित रहते है, ने धर्म प्रेमी, साधु संतों के आहार विहार में सदैव सक्रिय भूमिका निभाने वाले ये तीनों चुनें गए संयोजक एवं उप संयोजक को संपूर्ण दिगंबर जैन पंचायत की ओर से बधाई दी है।समाज के अध्यक्ष धीरेंद्र सेठी एवं महामंत्री पवन अजमेरा ने चुने गए तीनों युवा संयोजक उप संयोजक को साधुवाद दिया तथा उनके संयोजक में हजारीबाग में ऐतिहासिक चातुर्मास होगा। समाज के सभी वर्ग के लोग एवं कार्यकारिणी सदस्य व संगठन सभी ने तीनों को बधाई व शुभकामनाएं दी। जल्द ही पूरी टीम का गठन कर लिया जाएगा मुनि श्री १०८ सुयश सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश हजारीबाग में ऐतिहासिक प्रवेश होगा।सभी लोग इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। पूरे शहर को तोरण द्वार से सजाया जाएगा दोनो मंदिरों को इस मंगल प्रवेश में सजाया जाएगा। सभी में काफी उमंग और उत्साह है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह