July 26, 2026

मणिपुर: उग्रवादियों ने पेट्रोलिंग टीम पर घात लगाकर किया हमला, CRPF जवान शहीद, 3 पुलिस कमांडो घायल

Picsart_24-07-14_17-06-05-930.jpg

मणिपुर: रविवार को जिरीबाम जिले में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त पेट्रोलिंग टीम पर कुकी उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया जबकि, पुलिस के 3 कमांडो घायल हो गए।

शहीद होने वाले सीआरपीएफ जवान की पहचान अजय कुमार झा (43) के रूप में हुई है, जो बिहार के रहने वाले थे। सुरक्षाबलों ने जब जवाबी कार्रवाई की तो उग्रवादी जंगल की आड़ लेकर फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस की टीम जिरीबाम और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed