राष्ट्रिय

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने 3 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर: भारतीय सेना ने रविवार को कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। सैन्य सूत्रों का कहना है कि इस दौरान सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया। सेना की ओर से बताया गया है कि यह ऑपरेशन अभी भी जारी है। साथ ही आतंकियों के पास से कई हथियार और अन्य युद्धक सामग्री बरामद किए गए हैं।

इससे पहले 22 जून को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया था। हाल के दिनों में जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों और घुसपैठ में बढ़ोतरी देखी गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!