---Advertisement---

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को सफल बनाने के लिए बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के वार्ड सदस्यों की बैठक संपन्न

On: August 2, 2024 1:05 PM
---Advertisement---

लाभुकों को हर प्रकार का सहयोग प्रदान किया जाएगा : सुनील गुप्ता

जमशेदपुर: झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना को सफल बनाने हेतु बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के कई वार्डों में बैठक संपन्न की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं संचालन उप मुखिया संतोष ठाकुर ने किया।

शिविर को सफल बनाने हेतु संबंधित आंगनबाड़ी सेविका सीमा शुक्ला, संध्या पारासर, पंचायत सचिव चंद्र मोहन सोरेन, अलविना तिर्की से वार्ता भी की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि शनिवार से लेकर एक सप्ताह अगामी शनिवार तक पंचायत भवन में विशेष कैंप लगाया जा रहा है। जिसमें सभी योग्य लाभुक 21 से 50 आयु वर्ग की बालिकाएं और महिलाएं को प्रतिमाह ₹1000 राज्य सरकार की तरफ से दिया जाएगा।

इसके लिए पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी की सेविका एवं पंचायत सचिव लाभुकों को हर प्रकार की संबंधित योजना की जानकारी देकर आवेदिका का आवेदन भरने एवं जमा करने में भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे।

इस दौरान मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, गीता देवी, उमेश पांडे, भवनाथ सिंह उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: जुगसलाई में वार्ड पार्षद प्रत्याशी जदगीप सिंह मिंटू चुनावी कार्यालय खुला,जीत के प्रति आश्वस्त

पूर्व भाजपाई विकास का ऐलान,पूर्व मंत्री बन्ना की पत्नी सुधा व सरयू राय समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह का करेंगे खुलेआम विरोध

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:मेरी पारिवारिक विरासत जनसेवा,जनता की छोटी से छोटी समस्या का समाधान मेरा लक्ष्य: रिंकू सिंह

जमशेदपुर:भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान का काशीडीह,गोलकटा में मातृ – पितृ पूजन सह वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास संग संपन्न

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव,मारवाड़ी समाज की वार्ड संख्या 12 से प्रत्याशी दीपक अग्रवाल रामुका को जीताने की अपील

जमशेदपुर:टिनप्लेट गुरुद्वारा साध संगत ने सीजीपीसी प्रधान को ज्ञापन सौंपा, गुरदयाल मनवाल को प्रधान बनाने या चुनाव कराने की मांग