झारखंड

सिल्ली कोचिंग एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा में 450 परीक्षार्थी हुए शामिल

ख़बर को शेयर करें

सिल्ली:- पढ़ेगा सिल्ली बढ़ेगा सिल्ली अभियान के तहत विधायक सुदेश कुमार महतो ने क्षेत्र के छात्र छात्राओं को सिल्ली कोचिंग के माध्यम से निशुल्क कोचिंग कराएंगे। इसको लेकर सिल्ली कालेज में एससीईटी ( सिल्ली कोचिंग इंट्रेंस टेस्ट) की प्रवेश परीक्षा ली गई जिसमें करीब 450 परीक्षार्थी शामिल हुए। कालेज से मिली जानकारी के मुताबिक 2016 से 2022 तक के पास आउट स्नातक विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई है। इस परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को सिल्ली कोचिंग सेंटर में नामांकन किया जायेगा। जहां विद्यार्थियों को सामान्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कराया जायेगा। जिसमें उत्पाद पुलिस, झारखंड सीजीएल, झारखंड टेट, सीटेट, एसएससी, झारखंड पुलिस, रेलवे, एनडीए, जेपीएससी, जेएसएससी, बैंकिंग आदि प्रतियोगिता परीक्षा शामिल है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।