झारखंड

Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले चार दिन बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

ख़बर को शेयर करें

Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले चार दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहने की संभावना है। रांची समेत कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। अगले चार दिनों तक प्रदेश में कई जगहों पर झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश गढ़वा में रिकॉर्ड की गई है।धनबाद, पाकुड़, रामगढ़, लातेहार आदि जिलों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान 6.4 मिमी बारिश हुई। राज्य में एक जून से 11 अगस्त तक 528.6 मिमी बारिश हुई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।