---Advertisement---

शिविरों में लाभुकों को ऑन द स्पॉट सरकारी योजनाओं का दिया गया लाभ

On: August 31, 2024 5:03 PM
---Advertisement---

खबर :राम प्रवेश गुप्ता

झारखण्ड :प्रखंड के अंबवाटोली पंचायत भवन में राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। कैंप का आयोजन कर आमजनों को ऑन द स्पॉट सरकारी योजना का लाभ दिया गया। मौके पर लोगों की समस्याओं को भी सुना गया। जहां काफी संख्या में लाभुकों ने आयोजित शिविरों में पहुंच राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन जमा किया।


राजस्व अभिलेख में संशोधन, आय, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र में संशोधन, आधार कार्ड, राशन कार्ड में संशोधन, बिजली बिल से संबंधित शिकायत समेत अन्य मामलों का निष्पादन किया गया। आयुष्मान कार्ड,लाभुकों से भी प्राथमिकता के आधार पर आवेदन लिए गए। इस दौरान क्षेत्र के जिला परिषद प्रखंड प्रमुख ,प्रखंड विकास पदाधिकारी, समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी शिविर के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now