---Advertisement---

सुन्दरनगर में माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का हुआ विधिवत भूमि पूजन, इस बार भव्य पूजा की तैयारी

On: September 18, 2024 10:54 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: मां विंध्यवासिनी सेवा समिति सुन्दरनगर के दुर्गा पूजा कमिटी का भूमि पूजन सुन्दरनगर के पुजारी कृपा शंकर शुक्ल एवं पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद की अध्यक्षा बारी मुर्मू के साथ भाजपा युवा नेता बाबूलाल सोरेन के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ संपन्न हुई।

भूमिपूजन में कमिटी के मुख्य संरक्षक सह पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू ने बताया कि इस बार का पूजा पंडाल भव्य होगा जो एक अलग रूप में होगा। पंडाल पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरा से युक्त होगा और पंडाल में विशेष रूप से कमिटी के सदस्यगण महिलाओं के सुरक्षा व्यस्वथा की जिम्मेवारी अपने कंधे पर लेकर पूजा का आयोजन को सफल कराते हैं।

वही भाजपा के युवा नेता बाबूलाल सोरेन ने कहा कि पंडाल की सार्थकता यह है की इस पंडाल में अत्याधिक महिलायें पूजा में शामिल होती है पंडाल निर्माण में आज से ही कारीगर लग गए है जो दूसरे जिले से आयें है और दिन रात मेहनत करके पंडाल को सम्पूर्ण करने का कार्य करेंगे, पूजा पंडाल में 10 दिनों तक चलने वाली मां भगवती के पूजन और पंडाल अलौकिक होता है.

मौके पर कमिटी संरक्षक शशिकांत ओझा, कन्हैया पाण्डेय, राजनारायण सिंह, दूधनाथ सिंह अध्यक्ष विकास सिंह,महासचिव पप्पु कुमार वर्मा “अनमोल”,कोषाध्यक्ष जयकांत सिंह,संतन ओझा,पुरषोत्तम कुमार,सैलेन्द्र सिंह,सुरेंद्र सिंह,रामाकृष्ण मिश्रा, चन्द्रभूषण सिंह,पप्पु पोद्दार,जीतेन्द्र कुमार,भवेश प्रसाद,संजय सिंह,सरस्वती गिरी, मोनी देवी,रतन लाल समेत अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद