---Advertisement---

गुमला: स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच शैक्षणिक किट का वितरण

On: September 20, 2024 2:39 AM
---Advertisement---

अशोक सिंह


गुमला: 19 सितंबर को रायडीह प्रखण्ड थाना सुरसांग, ग्राम पंचायत-पो, कोब्जा अन्तर्गत राजस्व ग्राम रमजा के बेन्दवाकोना में संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के 75 छात्र छात्राओं के बीच शैक्षणिक किट वितरण किया गया। स्कूल बैग,किताब, पेन, काॅपी, पेंसिल, आदि का विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री अशोक सिंह प्रधानाध्यापक, सह सचिव श्री सुखराम उरांव, सहायक शिक्षक, श्री सत्यनारायण सिंह, लक्ष्मीनारायण सिंह, मनोज सोरेंग, के द्वारा बच्चों के बीच निशुल्क: सामग्री (शैक्षणिक किट) का वितरण किया गया।

प्रधानाध्यापक, श्री सुखराम उरांव ने जानकारी देते हुए कहा कि अभी झारखण्ड सरकार के द्वारा निशुल्क: (शैक्षणिक किट) का व्यवस्था किया जा रहा है। पूर्व में भी विद्यालय के छात्र छात्राओं को स्कूल ड्रेस, साइकिल, जूता, स्कॉलरशिप, पैसा, पेन, काॅपी, बैग, किताब आदि दिया गया है।

हीं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, श्री अशोक सिंह ने बताया कि एक समय में विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को बहुत परेशानी झेलना पड़ता था, कुछ परिवारों में 2 समय का खाना भी नसीब नहीं होता था। अभी विद्यालय में मध्याह्न भोजन का भी व्यवस्था किया गया है और सरकार की तरफ से छात्र छात्राओं को अन्य मदद मिल रहा है तथा परिजनों को भी इस से बहुत राहत मिल रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now