---Advertisement---

प्रदेश सरकार ने महिलाओं को उनका अधिकार देकर सम्मानित करने का कार्य किया : कल्पना सोरेन

On: September 24, 2024 12:12 PM
---Advertisement---

गढ़वा: 24 सितंबर दिन मंगलवार को गढ़वा जिले के स्थानीय राम साहू उच्च विद्यालय के मैदान में मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विधिवत रूप से मंचासीन सभी माननीय मंत्रीगण, विधायक व जनप्रतिनिधियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।

उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। गढ़वा जिला के स्थानीय रामा साहू उच्च विद्यालय के मैदान में मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान यात्रा के आयोजन में मुख्य अतिथि महिला, बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड सरकार की माननीय मंत्री बेबी देवी समेत माननीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, माननीय मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवम् माननीय विधायक कल्पना मूर्मु सोरेन भी उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना समेत सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में सभा मे उपस्थित सभी आमजनों को बताया।

गांडेय विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन द्वारा अपने अभिभाषण में कहा गया कि वर्तमान सरकार द्वारा सेवा, सरोकार और सम्मान के तहत महिलाओं को उनका अधिकार मंईयाँ सम्मान योजना के रूप में देकर सम्मानित करने का कार्य किया गया है। उन्होंने सरकार द्वारा जनहित में चलाए जाने वाले विभिन्न योजनाओं यथा- सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, अबुआ आवास योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना आदि के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच गरीब-गुरबा, पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक एवं जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा कल्याणकारी रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन, आवास व सभी प्रकार की बुनियादी विकास के लिए वर्तमान सरकार प्रतिबद्ध है।

माननीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि राज्य की वर्तमान सरकार द्वारा गरीब गुरबो एवं जरूरतमंदों की आवश्यकता अनुसार योजनाएं संचालित की जा रही है। बेरोजगार युवकों को रोजगार सृजन के लिए योजनाएं, विधवा, वृद्ध एवं 50 वर्ष से अधिक आयु की अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग के महिलाओं के लिए सर्वजन पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। ग्रीन राशन कार्ड एवं अबुआ आवास जैसे योजनाओं का लाभ देकर योग्य लाभुकों को राज्य सरकार की योजनाओं से आच्छादित करने का कार्य किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नेतृत्व में गढ़वा जिला समेत झारखंड के विभिन्न क्षेत्र में पर्याप्त विकास करने का कार्य किया गया है। माननीय मंत्री बेबी देवी द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना के आ जाने से महिलाएं सशक्त हुई है। उन्हें प्रत्येक माह 1000 रुपये अर्थात हर वर्ष 12000 रुपए की राशि सीधे उनके खाते में दिए जा रहे है, जिससे वे स्वालंबन की ओर अग्रसर हैं। गरीब परिवार की बेटियां अपने पढ़ाई लिखाई के खर्च स्वयं वहन कर रहे हैं, जिससे उनके माता-पिता पर पढ़ाई लिखाई के दौरान पड़ने वाले अतिरिक्त बोझ से मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हितों को देखते हुए भविष्य में मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना की राशि मे वृद्धि भी की जाएगी। माननीय मंत्री दीपिका पांडे सिंह द्वारा बताया गया कि वर्तमान सरकार द्वारा आम जनों के हितों के लिए बहुत सारी कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। वैसे तो वर्तमान सरकार के कार्यकाल में उन्हें मंत्री पद के रूप में कार्य करने का कम समय मिला है, फिरभी वे झारखंड के जनता जनार्दन के विस्वास पर खरा उतरने का परस्पर कार्य कर रहीं है। कृषि एवं पशुपालन मंत्रालय के मंत्री रहते हुए कृषकों के हितों में कार्य करने का काम किया है। उन्होंने बड़ी संख्या में कृषकों के ऋण माफ़ी कराने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में सीधे रूप से दिए जाने वाले ₹1000 की राशि सिर्फ एक राशि ही नहीं है, बल्कि महिलाओं को अधिकार देने, उन्हें सम्मान देने एवं सशक्त करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।

विदित है कि इसके पूर्व मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान यात्रा का शुभारंभ गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर प्रखंड से होते हुए सभा का आयोजन क्रमशः प्रखंड रमना एवं मेराल में भी की गई। साथ ही सदर प्रखंड गढ़वा में रात्रि चौपाल का भी आयोजन कराया गया। मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान यात्रा के उक्त आयोजन के मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now