---Advertisement---

गढ़वा: विद्यालय प्रांगण में किया गया पौधारोपण

On: September 24, 2024 1:04 PM
---Advertisement---

गढ़वा: उमेश सिंह एजुकेशनल एवं वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा संचालित ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 24 सितंबर 2024 दिन मंगलवार को सुंदर एवं फुलदार पौधारोपण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के निदेशक श्री अमित कुमार सिंह एवं प्राचार्य दीपक कुमार तिवारी द्वारा पौधारोपण कर किया गया।


विद्यालय के निदेशक श्री अमित कुमार सिंह ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बागवानी हमारे मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि प्रकृति के बीच समय बिताने, ताजी हवा में सांस लेने तथा फूलों एवं पत्तों के जीवंत रंगों को देखने से तनाव का स्तर काफी कम हो जाता है, मूड अच्छा हो जाता है और मानसिक स्पष्टता बढ़ जाती है।
विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिसर में 100 से अधिक फुलदार पौधे एवं शो प्लांट लगाये गये।

मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक अजीत तिवारी, रतन चतुर्वेदी, राजेश चौबे, खुशबू पांडे, सुरेंद्र शर्मा, आभा चौबे,चंचला दीक्षित, सौम्या चौहान, शिवानी, सोनाली सिंह, कविता सिंह,वेद प्रकाश,प्रतिभा एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now