---Advertisement---

टाटा वर्कर्स यूनियन ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने मशहूर उद्योगपति स्व० रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

On: October 10, 2024 5:23 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:मजदूरों के मसीहा, उद्योगपति सर रतन टाटा जी को जॉइन्ट एक्शन कमिटी की तरफ से भावभीनी श्रद्धांजलि आई एस डब्लू पी वर्कर्स यूनियन ( तार कंपनी यूनियन ) के प्रांगण में 12.00 बजे दी गई।

सभी मिलकर दुनिया के सर्वोच्च व्यक्तित्व को नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की जॉइन्ट एक्शन कमिटी के चेयरमैन श्री राकेश्वर पांडे ने कहा की श्री रतन टाटा जी मानवीय मूल्यों व परोपकार में गहरी आस्था रखने वाले उद्योगपति, ईमानदार, नैतिकता, दयालु और सद्भावना की मिसाल थे l स्वर्गीय श्री रतन टाटा जी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

इस मौके पर श्री राकेश्वर पांडे, महामंत्री पंकज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष श्रीकांत सिंह, टिनप्लेट यूनियन के उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, जिला इंटक के अध्यक्ष राजेश सिंह राजू, अंजनी कुमार, पिंटू श्रीवास्तव, मनीष कुमार, राजीव कुमार सिंह,संजय मुखी, स्मृति मुखी, सिकंदर मुखी, धर्मेंद्र कुमार, मनजीत सिंह, अनवर हुसैन सिद्दीकी, अर्जुन ठाकुर, डी एन पांडे, आर्यदत्त तिवारी, अमर सिंह एवं कई कर्मचारी उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में उग्रवादियों का तांडव,कई राउंड फायरिंग,मशीन में आग,पर्चा छोड़ा

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न