---Advertisement---

दिल्ली के बाद अब मुंबई में भी झारखंड का होगा अपना भवन, 14 अक्टूबर को शिलान्यास

On: October 13, 2024 3:46 PM
---Advertisement---

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन कल 14 अक्टूबर को मुंबई में निर्माण होने वाले झारखंड भवन का प्रोजेक्ट भवन से ऑनलाइन करेंगे शिलान्यास

मुंबई में सेक्टर 30A,वाशी,नवी मुंबई ,महाराष्ट्र में बनेगा नया झारखंड भवन

पूर्वाह्न 11 बजकर 5 मिनट में करेंगे शिलान्यास

प्रोजेक्ट भवन में आयोजित शिलान्यास समारोह में मंत्री श्री रामेश्वर उराँव एवं मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता भी रहेंगे उपस्थित

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 14 अक्टूबर को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बनने वाले झारखंड भवन की आधारशिला रखेंगे ।सोमवार 14 अक्टूबर को प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन मुंबई में निर्माण होने वाले झारखंड भवन का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे ।इस तरह देश की राजधानी दिल्ली के बाद मुंबई में भी झारखंड का दूसरा झारखंड भवन होगा ।

यहाँ बनेगा झारखंड भवन

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन मुंबई में नया झारखंड भवन की आधारशिला रखेंगे वो मुंबई में सेक्टर 30A,वाशी,नवी मुंबई ,महाराष्ट्र में बनेगा ।

इनकी भी रहेगी उपस्थिति

प्रोजेक्ट भवन में आयोजित इस शिलान्यास समारोह में मंत्री श्री रामेश्वर उराँव एवं मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता भी उपस्थिति रहेंगे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

आर.के. पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति, यातायात नियम और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित; थाना प्रभारी ने बच्चों को किया जागरूक

जमशेदपुर:तुलसी भवन में 10 दिवसीय अभिनय कार्यशाला संपन्न

धनबाद के बरटांड़ में शुरू हुई ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी,अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगी गुणवत्तापूर्ण दवाएं

CHC रंका में ऐतिहासिक रक्तदान शिविर: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने 40वीं बार किया रक्तदान, 25 ‘वीर सपूतों’ ने दिया जीवनदान

जमशेदपुर: पुलिस और चेन स्नेचरों के बीच मुठभेड़,फायरिंग के बाद दो गिरफ्तार

मंईयां सम्मान योजना में फर्जी लाभुकों पर कसा शिकंजा,हजारों नाम सूची से बाहर,होगी पाई पाई की वसूली