---Advertisement---

गढ़वा: एआईएमआईएम को बड़ा झटका, 400 कार्यकर्ताओं सहित 700 से अधिक लोग झामुमो में शामिल

On: October 27, 2024 12:51 PM
---Advertisement---

गढ़वा: एआईएमआईएम के बड़ा झटका लगा है। मेराल प्रखंड के अधिसंख्य पदाधिकारियों सहित 400 कार्यकर्ता झामुमो में शामिल हो गये हैं। साथ ही बसपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के 700 से अधिक लोगों ने भी झामुमो का दामन थाम लिया है। रविवार को सभी ने गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर पहुंचकर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने मंत्री श्री ठाकुर को समर्थन देते हुए विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीताने का संकल्प लिया।

पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से एआईएमआईएम के मेराल प्रखंड सचिव सकलैन अंसारी, प्रखंड कोषाध्यक्ष फिरोज अंसारी, संगठन सचिव तबरेज आलम, प्रखंड उप सचिव महफूज आलम, मीडिया प्रभारी सनउअर इकबाल, अइयाज अंसारी सहित 400 से अधिक कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थाम लिया है। जबकि बसपा छोड़कर झामुमो में शामिल हुए गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी विरेंद्र साव एवं पलामू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा के नेतृत्व में बसपा छोड़कर काफी संख्या में लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही गढ़वा, मेराल, रंका, चिनियां आदि प्रखंडों के विभिन्न गांवों के लोगों ने भी झामुमो का दामन थाम लिया।

गढ़वा प्रखंड के फरठिया पंचायत के टुनटुन चौधरी, पिंटु चौधरी, धर्मेंद्र पासवान, कलाम अंसारी, मधेया पंचायज के हरिजन टोला से सत्येंद्र राम, उपेंद्र कुमार, रविंद्र तिवारी, राजकमल तिवारी, विनय कुमार, नवीन पासवान, राजीव चौधरी, लीला देवी, मंजू देवी, मीरा देवी, गोलू कुमार, मेराल पूर्वी से वकील अहमद के नेतृत्व में मुजाहिद अंसारी, गुलाम जिलानी, मंसूर आलम, अनूप कुमार, अंगद कुमार, दिनेश राम, उपेंद्र महतो, चंद्रिका चौधरी, मानो देवी, मेराल से चांद हासिमी, सूरज, शाहिद, तबरेज, अवधेश कुमार, राहुल कुमार, शेरासाम से उर्मिला देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी, ममता देवी, निशा देवी, निधि कुमारी, बोकेया गांव से रिंजा देवी, प्रमिला देवी, राधा देवी, मंजू देवी, सरोज देवी, प्रतिमा देवी, ग्राम बाना से अनिल ठाकुर, पुना लाल पासवान, अर्जुन पासवान, पिंटु चंद्रवंशी, कमलेश सिंह, गोलू चंद्रवंशी, सोनू विश्वकर्मा, रसीद अंसारी, हुसैन अंसारी, भोला मिस्त्री, बंशीधर मिस्त्री, मेराल पश्चिमी पंचायत से फिरोज अंसारी, योगेंद्र सिंह, राजकुमार राम, अशोक कुमार, ओमप्रकाश, शहबाज, तिवारी मरहटिया से सोनू चंद्रवंशी, विकास कुमार, दीपक चंद्रवंशी, महुलिया से मकसूद आलम, सूरज कुमार, ग्राम तिलदाग उरांव टोला, ग्राम देलेली, बाहाहारा, चटकमान आदि गांवों से 700 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।

मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया। मंत्री ने सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि झामुमो पार्टी नहीं परिवार है। यहां सभी को बराबर मान, सम्मान मिलता है। सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को झारखंड सरकार के कार्यां से अवगत करायें एवं झामुमो के चुनाव चिन्ह तीर धनुष छाप पर वोट देकर ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मझिआंव: आरके पब्लिक स्कूल में शहीद दिवस समारोह आयोजित, याद किए गए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु

गढ़वा में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान, 1100 किलो जावा महुआ को किया नष्ट

गढ़वा: नगर परिषद अध्यक्ष ने छठव्रतियों के बीच बांटी आम की लकड़ी

गढ़वा: नाबालिग से रेप के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, अरहर के खेत में मिली थी लड़की की लाश

गढ़वा में डीआईजी की समीक्षा बैठक: सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

गढ़वा सदर अस्पताल में दलाली का खेल उजागर, मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर करने के बदले वसूले जा रहे थे हजारों रुपए; SDM की जांच में खुलासा