---Advertisement---

पीएम मोदी की तुलना गुरु गोविंद सिंह से सांसद संजय सेठ माफी मांगे,वरना जोरदार आंदोलन:बर्मामाइंस गुरुद्वारा साहिब वाइस प्रेसिडेंट

On: October 29, 2024 6:24 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: केंद्रीय मंत्री श्री संजय सेठ जी के द्वारा रांची की एक चुनावी सभा में सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी की तुलना देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से करके सिखों को काफी आहत पहुंचाई है। उक्त बातें बर्मा माइंस गुरुद्वारा साहिब के वाइस प्रेसिडेंट और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर गुरमीत सिंह लखनपाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही।

उन्होंने कहा कि संजय सेठ जी के द्वारा की गई गलती को सिख समाज उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। संजय सेठ जी को गुरुद्वारा साहिब में जाकर नतमस्तक होकर माफी मांगनी चाहिए। संजय सेठ अगर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो पूरा सिख समाज उनके खिलाफ जोरदार आंदोलन करेगा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now