श्री बंशीधर नगर

खुशियों का त्योहार आई,थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों को दी बधाई..

ख़बर को शेयर करें

शुभम जायसवाल

धुरकी।गढ़वा :– धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने क्षेत्रवासियों को दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज की शुभकामनाएं व बंधाई दी। उन्होंने कहा की दिवाली में पटाखे सावधानीपूर्वक जलाएं। ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।उन्होंने कहा अटूट श्रद्धा और खुशियों के साथ मनाई जाने वाली दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है, यह त्योहार लोगों के जीवन में आशा और सदाचार की भावना का संचार करता है।

दीपावली का त्योहार धार्मिक और सात्विक जीवन जीने और सभी परिस्थितियों में अपनी सर्वोत्तम क्षमता से अपना कर्तव्य निभाने में हमारे विश्वास को दृढ़ करता है।

यह दिवाली हमारे क्षेत्रवासी को समृद्धि और सफलता से भरे भविष्य की ओर ले जाने वाली आशा की किरण बने। इस दीपोत्सव का प्रकाश हमारे हृदय में ज्ञान, विवेक और करुणा का संचार करे।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *