---Advertisement---

जमशेदपुर: मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

On: November 3, 2024 3:30 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के तत्वाधान में आज  2 नवंबर 2024 दिन रविवार को प्रातः 6:00 बजे से जमशेदपुर के जुबली पार्क परिसर में मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही आगामी माह 8 दिसंबर को प्रातः 6:00 बजे से जमशेदपुर के जे आर डी स्पोर्ट्स कंपलेक्स परिसर में आयोजित होने वाले चौथी एक दिवसीय झारखंड राज्य मास्टर एथलीट चैंपियनशिप 2024 के साथ, 2 किलोमीटर और 3 किलोमीटर द ग्रेट झारखंड रोड रन 2024 का भी आयोजन किया जा रहा है।

इन प्रतियोगिताओं और कार्यक्रम के बाबत आज मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के सचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय मास्टर एथलीट एस के तोमर और अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलीट अवतार सिंह के नेतृत्व में एक मुहिम चलाई गई। जिसके तहत पार्क परिसर में विभिन्न उम्र के मॉर्निंग वॉकर्स से मिलकर इच्छुक लोगों को प्रतियोगिता के बारे में अवगत कराते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने हेतु प्रेरित भी किया गया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छा जताई और प्रतियोगिता से संबंधित अन्य जानकारियां भी हासिल किया। 

इस दौरान सचिव एस के तोमर ने बताया चौथी मास्टर एथलीट प्रतियोगिता 2024 के साथ पहली बार स्कूली, कॉलेज के साथ सामान्य महिलाओं और पुरुषों के लिए 2 किलोमीटर और 3 किलोमीटर का एक रोड रेस का आयोजन भी किया जा रहा है । जो 8 दिसंबर को ही प्रातः 6:00 बजे प्रारंभ होंगे । जिसमें विजयी प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार के साथ पदक और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। ऐसे सभी प्रतिभागियों को जो दौड़ पूरा करेंगे उन्हें विशेष रूप से पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को आयोजन समिति की ओर से विशेष रूप से टी शर्ट देने का प्रावधान है।

इस प्रतियोगिता में अन्य वर्ष की भांति इस वर्ष भी झारखंड के कई राज्यों से प्रविष्टियां आ रही हैं जो सिलसिला जारी है। भाग लेने वाले प्रतिभागी की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन निबंध की सुविधा आयोजन समिति के द्वारा की गई है आज आयोजित कार्यक्रम के उपरांत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत सामान्य मॉर्निंग वॉकर्स के साथ एसोसिएशन के पदाधिकारी ने शत प्रतिशत मतदान हेतु शपथ ग्रहण भी किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन आफ झारखंड की ओर से अंतरराष्ट्रीय एथलीट एस के तोमर, अवतार सिंह, मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन का ईस्ट सिंघम के सचिव श्याम शर्मा का योगदान सराहनीय रहा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद