---Advertisement---

पूर्णिया: महिला ने 3 बच्चों को फांसी लगाकर मारा, फिर खुद फंदे से झूल दे दी जान, मचा हड़कंप

On: November 7, 2024 4:23 AM
---Advertisement---

पूर्णिया (बिहार): जिले के रौटा थाना के किलपाड़ा गांव में घटी एक महिला ने अपनी तीन मासूम बच्चों के साथ अपने घर में फांसी लगा ली। इस दौरान महिला और उसके दो बेटे और एक बेटी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

उक्त घर से बबीता देवी (32), बेटी रिया (8) और 2 बेटे सूरज (5), सुजीत (3) के शव मिले हैं। बबीता का पति रवि शर्मा (35) घर लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद था। काफी देर बाद भी कमरे से हलचल न आने पर रवि ने लोहे की रॉड से गेट का ताला तोड़ा। देखा तो चारों के शव फंदे पर लटके थे। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर चारों लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

पति रवि शर्मा और परिजनों से बातचीत करने पर पता चला कि महिला का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था और उसका इलाज भी चल रहा था। साथ ही उसका टीबी का उपचार भी चल रहा था।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now