---Advertisement---

कोर्ट फी एवं नन जुडिशल स्टांप पेपर उपलब्ध कराए प्रशासन : अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू

On: November 25, 2024 10:01 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने जिला उपायुक्त से आग्रह किया है कि सरकारी कोर्ट फीस का स्टांप वेंडरों को उपलब्ध करवाने की पहल व्यक्तिगत स्तर पर करें।

सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार केवल ₹1 का स्टांप उपलब्ध है, जहां सरकारी कार्य में ₹5, ₹15, ₹20, ₹50 एवं ₹100 की जरूरत है वहां एक रुपए का स्टांप ही बड़ी मात्रा में आवेदन पत्र में लगाना पड़ रहा है।

कोर्ट फी की कमी के कारण ना तो वकालतनामा दाखिल हो रहा है ना ही जमानत बंध पत्र, याचिका आवेदन दाखिल किया जा सकता है।

कोर्ट के दस्तावेज सच्ची प्रतिलिपि की नकल लेने के लिए भी कोर्ट फी की जरूरत पड़ती है और वह कार्य भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

इसकी कमी के कारण न्यायालय के काम में देरी हो रही है वहीं पक्षकारों को काम नहीं होने से वापस घरों को लौटना पड़ रहा है।

इस कारण लोगों में और वकीलों में आक्रोश है और उनके निशाने में जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार है।

राज्य से बाहर से भी लोग आकर न्यायालय में अपना कामकाज करवाते हैं उनके समक्ष झारखंड की गलत तस्वीर पेश हो रही है।

सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार पिछले डेढ़ दो महीने से यह स्थिति बनी हुई है और चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने का हवाला देकर सम्बन्धित सरकारी विभाग कन्नी काटते रहे हैं।

वकील सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार वेंडर को ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन नन जुडिशल स्टांप पेपर भी उपलब्ध कराया जाना चाहिए। नेटवर्क में कमी होने के कारण कई बार नन जुडिशल स्टांप पेपर नहीं निकल पाता है।

इधर सुधीर कुमार पप्पू ने बार एसोसिएशन के पदधारियों से भी इस दिशा में पहल करने का आग्रह किया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: जुगसलाई में वार्ड पार्षद प्रत्याशी जदगीप सिंह मिंटू चुनावी कार्यालय खुला,जीत के प्रति आश्वस्त

8वें वेतन आयोग के नाम पर ठगी! सैलरी से जुड़ा मैसेज आए तो भूल कर भी ना करें क्लिक, एडवाइजरी जारी

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं होंगे शामिल, ओम बिरला करेंगे प्रतिनिधित्व

VIDEO: पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी की हत्या, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकी मोहम्मद कासिम गुज्जर को किया ढेर

जमशेदपुर: बारीगोड़ा और गोविंदपुर वासियों के लिए खुशखबरी! रेलवे ओवर ब्रिज,रेल जीएम ने सांसद को लिखा पत्र

पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां बीजेपी में हुए शामिल, ‌आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी ने दिलाई सदस्यता