झारखंड

टेंडर कमीशन घोटाला: पूर्व मंत्री आलमगीर समेत 12 पर आरोप तय, कोर्ट ने ईडी को गवाह पेश करने का दिया निर्देश

रांची: टेंडर कमीशन घोटाला मामले के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, उनके पीएस संजीव लाल, निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम सहित 12 लोगों पर अब मुकदमा चलेगा। इन सभी पर PMLA की स्पेशल कोर्ट में आरोप गठित कर दिए गए हैं। स्पेशल कोर्ट ने अब ईडी को गवाह पेश करने को कहा है। आरोपियों ने मामले में खुद को निर्दोष बताते हुए ट्रायल फेस करने को कहा। इसके बाद कोर्ट ने उनपर आरोप तय कर दिया।

मनी लाउंड्रिंग मामले में पहली गिरफ्तारी 23 फरवरी 2023 को ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की हुई थी। इसके बाद 15 मई को 2024 तत्कालीन मंत्री आलमगीर आलम की गिरफ्तारी हुई। ईडी ने मामले में कुल 13 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। मामले के एक आरोपी वीरेंद्र राम के पिता गेंदा राम की कुछ दिन पहले ही मौत हो चुकी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!