---Advertisement---

पलामू: डांसर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार

On: December 25, 2024 10:14 AM
---Advertisement---

पलामू: पुलिस ने डांसर हत्याकांड मामले में पूजा के प्रेमी समेत चार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल एक देसी कट्टा और फिरौती के 10 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। हत्या के लिए शूटरों को 60 हजार रुपये फिरौती की रकम दी गई थी। पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए पूजा के प्रेमी एवं शूटरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के करमा चेराई के रहने वाले पूजा के प्रेमी संदीप कुमार सिंह, बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले मुख्य शूटर पप्पू कुमार शर्मा, छतरपुर के करमा चेराई के रहने वाले रवि विश्वकर्मा, शूटरों से प्रेमी संदीप कुमार सिंह को मुलाकात करवाने वाले शुभम कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया और पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

डांसर पूजा कुमारी उर्फ सावित्री की हत्या प्रेम प्रसंग व लेन-देन के विवाद में हुई थी। उसके प्रेमी संदीप कुमार ने उसकी हत्या के लिए बिहार के शूटर को 60 हजार रुपये की सुपारी दी थी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now