

एजेंसी: पाकिस्तान के एयर स्ट्राइक का बदला लेना तालिबान ने शुरू कर दिया है। एक दिन पहले ही तालिबानी लड़ाके पाकिस्तान की सीमा की ओर बदला लेने के मकसद से कूच कर रहे थे और आज दोनों के बीच खोस्त और पख्तिया प्रांतों से लगी सीमा पर भयानक जंग छिड़ गई है।
बता दें कि तालिबानी लड़ाकों के आगे बढ़ने पर पाकिस्तानी पीएम ने धमकी दी थी कि तालिबान लड़ाई से परहेज करें वरना वे हमले जारी रखेंगे।लेकिन इस धमकी का असर तालिबान पर नहीं पड़ा है।
पाकिस्तान ने क्रिसमस से एक दिन पहले अफगानिस्तान के कई ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी, जिसमें लगभग 50 लोग मारे गए थे. एयर स्ट्राइक का बदला लेने के लिए तालिबान ने एक ऑपरेशन शुरू किया है. इसकी जानकारी खुद तालिबान अधिकारियों ने दी है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबान ने दावा किया कि अब तक, पाकिस्तान की 2 सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया है. इसके अलावा पाकिस्तानी सेना के कई जवान भी मारे गए हैं.
झड़प में 19 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि खोस्त और पख्तिया प्रांतों में अफगान और पाकिस्तानी सीमा बलों के बीच झड़प में 19 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं. सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टार के गोले के कारण पक्तिया के दंड-ए-पाटन जिले में तीन नागरिकों की भी मौत हो गई. दोनों के बीच अभी भी झड़प जारी है.
एयर स्ट्राइक का बदला ले रहा तालिबान
पाकिस्तान की तरफ से की गई एयर स्ट्राइक में कई लोगों की मौत हुई थी. जिसके बाद से तालिबान बदला लेने की कोशिश में लगा हुआ है. तालिबान ने बड़ी संख्या में अपने लड़ाके तैनात किए हैं.
शहबाज शरीफ की धमकी रही बेअसर
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 25, 2026





