July 26, 2026

सांसद सुखदेव भगत बने पांच राज्यों के कांग्रेस संसदीय दल के राज्य कमेटी के संयोजक

Picsart_24-12-31_19-15-08-191.jpg

रांची: लोहरदगा लोकसभा के  सांसद श्री सुखदेव भगत को पांच राज्य झारखंड ,छत्तीसगढ़ ,बिहार, उड़ीसा और बंगाल का कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी )का राज्य कमेटी का संयोजक बनाया गया है। यह जानकारी कांग्रेस संसदीय दल के सचिव डॉक्टर अमर सिंह ने पत्र के माध्यम से दिया।

इसी प्रकार एंटोएंटनी को दो, जोधीमणी को दो, जीसी चंद्रशेखर को एक ,डॉक्टर मल्लू रवि एक ,परिणीति शिंदे दो, विजेंद्र ओला को दो, वरुण चौधरी को एक, गुरजीत सिंह को तीन, इमरान मसूद को दो और रकीबुल हुसैन को चार राज्यों का संयोजक बनाया गया है। संसद सत्र में सुखदेव भगत के बेहतर कार्यों को देखते हुए सिर्फ सुखदेव भगत को पांच राज्यों का संयोजक बनाया गया है।

सांसद सुखदेव भगत पांच राज्यों के सांसदों के साथ समन्वय स्थापित कर इन राज्यों में सांसदों के माध्यम से संगठन की मजबूती प्रदान करने, कांग्रेस संसदीय दल के कार्यों को बेहतर ढंग से चलाने एवं संसद में सांसद संसदीय कार्य प्रणाली के अनुसार कार्य करे उसके लिए प्रेरित करेंगे।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed