July 26, 2026

श्री बंशीधर नगर में घर के बाहर से बाइक चोरी, चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग

20250108_172649.jpg

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) – नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला पाल्हे कलां गांव निवासी अजीत कुमार चौबे का है, जिनकी हीरो पैशन एक्स प्रो (JH 03 E 8365) बाइक सोमवार रात उनके घर के बाहर से चोरी कर ली गई।

पीड़ित अजीत कुमार चौबे ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक को रोज की तरह सोमवार शाम 7:00 बजे घर के बाहर हैंडल लॉक कर खड़ा किया था। लेकिन मंगलवार सुबह जब वे 4:00 बजे उठे और बाहर देखा, तो उनकी बाइक गायब थी। घटना के बाद उन्होंने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।

थक-हार कर उन्होंने नगर ऊंटारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से बाइक बरामद करने के साथ-साथ चोर गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

चोरी की घटनाओं से दहशत में लोग

इस तरह की बढ़ती चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग खौफ और नाराजगी में हैं। लोगों का कहना है कि वाहन चोर गिरोह लगातार सक्रिय है और पुलिस प्रशासन की गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस का आश्वासन

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा है कि जल्द ही बाइक चोरों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ख़बर को शेयर करें।