गुमला

गुमला: भाजयुमो ने चलाया सदस्यता अभियान, 180 छात्र-छात्राओं ने ली बीजेपी की सदस्यता

ख़बर को शेयर करें

विजय बाबा
       

गुमला: भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में जोर-शोर से चल रहा है‌। इस निमित्त आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप प्रसाद के नेतृत्व में कार्तिक उरांव  कॉलेज गेट के समीप सदस्यता अभियान चलाया गया। भारतीय जनता पार्टी के विचार और संस्कार तथा माननीय नरेंद्र मोदी जी से प्रभावित होकर कॉलेज के लगभग 180 छात्र-छात्राओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

संदीप प्रसाद ने आग्रह करते हुए छात्र-छात्राओं से कहा कि आज आपको भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई जा रही है आगे चलकर आप ही सक्रिय राजनीति में आकर देश और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मोदी जी के सकारात्मक सोच  का परिणाम ही है कि आज हर क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी उनकी योग्यता के अनुसार सुनिश्चित की जा रही है‌। आने वाले दिनों में संगठन की बागडोर भी युवाओं के हाथ में ही सौंपी  जाएगी। सदस्यता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी अन्य युवक-युवतियों को भाजपा से जोड़ने का आग्रह किया गया।

मौके पर पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ,निर्मल गोयल, विनोद कुमार, भोला चौधरी, रामावतार भगत ,विकास कुमार सिंह,बालकेशवर सिंह ,खुशी कुमारी, शंकर उरांव ,जयंत कुमार आदि उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।