---Advertisement---

क्राइम कंट्रोल मानव अधिकार संघ की बैठक,नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय

On: January 14, 2025 8:43 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : कोल्हान प्रमंडल क्राइम कंट्रोल एंड मानव अधिकार संघ की एक प्रथम बैठक बिष्टुपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कोल्हान प्रमंडल क्राइम कंट्रोल एंड मानव अधिकार संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने किया। बैठक में सर्वप्रथम कमीटी की प्रथम सुची जारी करने के पश्चात संघ के समस्त पदाधिकारियों ने एक दूसरे से अपने परिचय देते हुए रूबरू हुए। इस दौरान उपस्थित संघ के पदाधिकारी ने संगठन को मजबूत बनाने एवं आगे की रणनीति बनाने से संबंधित अपने-अपने विचार भी व्यक्त किए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने संघ के क्रियाकलाप एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए पदाधिकारियों को ईमानदारी पूर्वक अपनी जिम्मेदारी निर्वाह करने की बात कहीं है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि जनहित से संबंधित प्राथमिकता के आधार पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाकर एवं सकारात्मक कार्य कर जरूरतमंदों को हक अधिकार दिलाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावे घरेलू हिंसा से प्रताड़ित ,शारीरिक, आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित जरूरतमंद लोगों को भी हर संभव अपना भरपूर सहयोग और समर्थन देने का निर्णय भी लिया गया है।

इस बैठक में मुख्य रूप से कोल्हान प्रमंडल क्राइम कंट्रोल एंड मानव अधिकार संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, चैयरमैन मंदीप सिंह , सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष नरेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष हर्ष सिंह, सचिव महावीर साह, मंत्री सनी सिंह, उप संगठन सत्यप्रीत सिंह, शैलेश कुमार अग्रवाल, प्रचार मंत्री सुनील गुप्ता, जांच मंत्री संजय कुमार अग्रवाल, प्रवक्ता किरण देवी, सदस्य पूनम देवी, कोषाध्यक्ष रेणु कुमारी, कानूनी सलाहकार रंजीत शर्मा उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now