---Advertisement---

रांची: रिटायर अधिकारी को साइबर अपराधियों ने 11 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, ठगे 2.27 करोड़

On: January 14, 2025 7:53 AM
---Advertisement---

रांची: बरियातु इलाके में रहने वाले एक सेवानिवृत्त कोयला कंपनी अधिकारी साइबर ठगों के जाल में फंस गए। ठगों ने 11 दिनों तक उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर के रखा। इस दौरान ठगों ने उनसे 2.27 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। इन पैसों में उनकी पत्नी की जमा पूंजी भी शामिल है। पीड़िता ने इस घटना की शिकायत सीआईडी के साइबर थाने और साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर 2024 को पीड़िता के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को ट्राई का अधिकारी बताया और कहा कि उनके नंबर से अवैध विज्ञापन और भ्रामक संदेश भेजे जा रहे हैं। इसके बाद उन्हें अरेस्ट करने की धमकी दी गई। ठगों ने वीडियो कॉल के जरिए उन्हें डराया और 10 से 20 दिसंबर के बीच 8 बार में अलग-अलग बैंक खातों में 2.27 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

बताया जा रहा है कि इस गिरोह में एक महिला भी शामिल थी। महिला ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच की अधिकारी बताया। ठगों ने पीड़ित को लगातार कैमरे के सामने रहने और पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया। इस घटना में पीड़ित की जिंदगीभर की जमा पूंजी चली गई। जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने ठगों के नबंर पर कॉल करने की कोशिश की। लेकिन नबंर ब्लॉक कर दिया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

होटवार जेल में बंद महिला कैदी ने जेलर और जेल अधीक्षक की गंदी करतूतों की पोल झालसा के समक्ष खोली

होटवार जेल सुपरिंटेंडेंट ने महिला कैदी का किया यौन शोषण,गर्भवती!प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी का दावा,सीएम हेमंत को पत्र

वेलनेस पर फोकस के साथ आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस ने लॉन्च की, ‘एक्टिव युवा’ प्लान

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रांची में लापता मासूम अदिति का मिला शव का हिस्सा, नाले से बरामद अवशेष के बाद मचा हड़कंप

मौसम केंद्र का अलर्ट प्रदेश के कई जिलों में अगले 3 घंटे में, आंधी बारिश और वज्रपात