---Advertisement---

सरकारी कार्यालयों के बाहर बूथ लगाए मेधा डेयरी, जगह मुहैया कराने के लिए सरकार से करेंगे पत्राचार : मंत्री

On: January 17, 2025 8:32 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड के सरकारी कार्यालयों के बाहर मेधा डेयरी बूथ लगेंगे। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग इसको लेकर सरकार से स्थल मुहैया कराने का अनुरोध करेगा। इसका उद्देश्य राज्य के अंदर मेधा डेयरी को बढ़ावा देना और उसका प्रचार – प्रसार करना है। पशुपालन निदेशालय, हेसाग में झारखंड मिल्क फेडरेशन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने ये निर्देश दिये।  समीक्षा बैठक के दौरान मेधा डेयरी के प्रचार -प्रसार की जरूरत को महसूस किया गया।  इसके लिए शहरी क्षेत्र में स्कूल के बाहर मेधा डेयरी के अस्थाई बूथ खोले जाएंगे। स्कूली बच्चों के बीच मेधा डेयरी के उत्तम उत्पाद उपलब्ध मिल सकेंगे।  विभाग के मुताबिक, स्कूली बच्चे मेधा डेयरी के प्रचार का सबसे सशक्त माध्यम हो सकते हैं।  इसके लिए स्कूल के बाहर मेधा डेयरी के द्वारा कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

मांडर, चान्हो, बेड़ो प्रखंड में भी मेधा डेयरी का बूथ खोलने का निर्देश विभागीय मंत्री ने दिया। जमशेदपुर के बजाय सरायकेला-खरसांवा जिले में डेयरी प्लांट के लिए स्थल चयन का निर्देश शिल्पी नेहा तिर्की ने दिया। पशुपालन विभाग के द्वारा संचालित फॉर्मर ट्रेनिंग सेंटर को आवासीय बनाने की बात मंत्री ने अधिकारियों से कही ताकि ऐसे ट्रेनिंग सेंटर पर 200 से 300 किसानों की आवासीय ट्रेनिंग हो सके। गो सेवा आयोग के साथ एक कार्यशाला आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। इस कार्यशाला में गो पालकों को कई तरह की जानकारी दी जाएगी।  मंत्री ने कहा कि फेडरेशन के साथ साथ डेयरी कॉपरेटिव सोसाइटी का गठन किया जाए।  ये झारखंड के लिए सफल साबित होगा। ऐसा करके ग्रामीण स्तर पर लोगों को जोड़ा जा सकता है। इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा और विभाग का अपने लक्ष्य को पाने में भी सफल साबित होगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now