---Advertisement---

झारखंड सरकार नहीं बेचेगी शराब, एक मार्च से निजी व्यापारियों को मिलेगा लाइसेंस; दाम में भी होगी बढ़ोतरी

On: February 9, 2025 9:36 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड में एक मार्च से शराब की बिक्री पूरी तरह निजी हाथों में चली जाएगी। राज्य सरकार ने शराब के खुदरा व्यापार से हटने का फैसला किया है और अब यह कारोबार निजी व्यापारियों को सौंपा जाएगा। सरकार की स्वामित्व वाली कंपनी झारखंड बिवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) अब सिर्फ थोक बिक्री करेगी, जबकि खुदरा बिक्री की जिम्मेदारी शराब व्यापारियों को दी जाएगी। शराब दुकानों की नीलामी लॉटरी के जरिए होगी। उत्पाद विभाग दुकानों के लिए आवोदन मंगाकर उन्हें निजी व्यापारियों को आवंटित करेगा। प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए शराब की खुदरा बिक्री अब नहीं होगी। वहीं 2 हजार वर्गफीट से बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर में शराब बिक्री की अनुमति मिलेगी, लेकिन यह सिर्फ 10% हिस्से में ही बेचा जा सकेगा। 50 हजार वर्गफिट से बड़े मॉल में 200 वर्गफिट की दुकानें खोलने की अनुमति दी जाएगी। मॉडल शॉप भी खोली जाएंगी, जहां शराब की बिक्री होगी। सभी दुकानों में पॉपुलर ब्रांड उपलब्ध रखना अनिवार्य होगा।

शराब होगी महंगी, 5 से 100 रुपये तक बढ़ेगी कीमत

सरकार ने नयी उत्पाद नीति 2025 में शराब पर अतिरिक्त उत्पाद कर लगाने का फैसला किया है, जिससे एक मार्च से शराब की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। 90 रुपये तक की शराब पर 5 रुपये की बढ़ोतरी होगी। 91 से 950 रुपये की शराब पर 10 रुपये की बढ़ोतरी होगी। 951 से 1950 रुपये की शराब पर 50 रुपये की बढ़ोतरी होगी। 1951 रुपये से अधिक कीमत वाली शराब पर 100 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह